ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एमपीसीसीआई) के प्रतिनिधि मंडल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने रेलमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया।
प्रमुख मांगें:
-
इटावा रेल ट्रैक से ट्रेनें शुरू की जाएं।
-
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अधिक ट्रेनों का ठहराव हो।
-
बिरला नगर स्टेशन को ‘अमृत भारत योजना’ के तहत आधुनिक बनाया जाए।
-
ग्वालियर-जयपुर और ग्वालियर-अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए।
-
ग्वालियर-भिंड/रतलाम एक्सप्रेस और ग्वालियर-पुणे-दौंड एक्सप्रेस की गति बढ़ाई जाए।
-
नई दिल्ली-ग्वालियर-इंदौर मार्ग पर सुबह के समय वंदे भारत और सुपरफास्ट एसी चेयरकार ट्रेन चलाई जाए।
-
ग्वालियर-भोपाल के बीच ‘जनशताब्दी एक्सप्रेस’ सुबह चलाई जाए।
-
आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन का संचालन ग्वालियर से किया जाए।
-
नैरोगेज रेल पटरी को शहर के मध्य से हटाया जाए।
-
उत्तर मध्य रेलवे के तहत ‘ग्वालियर रेल मंडल’ का गठन किया जाए।
किन ट्रेनों का इटावा ट्रैक से संचालन किया जाए?
-
ग्वालियर-बलरामपुर (सुशासन एक्सप्रेस)
-
गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस
-
मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस
-
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस
किन ट्रेनों में आपातकालीन कोटा उपलब्ध हो?
-
मुंबई राजधानी एक्सप्रेस
-
लश्कर एक्सप्रेस
-
भिंड-रतलाम एक्सप्रेस
-
ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस
-
ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस
-
गोवा एक्सप्रेस
-
ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस
-
ग्वालियर-अहमदाबाद एक्सप्रेस
ग्वालियर स्टेशन पर किन ट्रेनों का स्टॉपेज हो?
-
हरिद्वार-एलटीटी एक्सप्रेस
-
जम्मूतवी-तिरुपति एक्सप्रेस
-
नई दिल्ली-पुडुचेरी एक्सप्रेस
-
ह. निजामुद्दीन-मानिकपुर एक्सप्रेस
-
ह. निजामुद्दीन-नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस
-
दिल्ली सरायरोहिला-यशवंतपुर एक्सप्रेस
-
ह. निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस
-
ह. निजामुद्दीन-मदुरई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-
चंडीगढ़-यशवंतपुर जं. एक्सप्रेस
-
ह. निजामुद्दीन-यशवंतपुर जं. एक्सप्रेस
-
ह. निजामुद्दीन-सिकंदराबाद जं. एक्सप्रेस
-
दुरंतो एक्सप्रेस
-
ह. निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस
रेलमंत्री ने ग्वालियर आने की स्वीकृति दी है और इन मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
CHANNEL009 Connects India
