Breaking News

अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल मुद्दे पर अहम बैठक संभव

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनकी यात्रा को राज्य की सुरक्षा और नक्सल समस्या के समाधान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है

4 अप्रैल: रायपुर में प्रशासनिक बैठकें

  • अमित शाह 4 अप्रैल की देर शाम रायपुर पहुंचेंगे

  • उनके स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं

  • रायपुर में वे सुरक्षा और प्रशासनिक बैठकों में शामिल हो सकते हैं

5 अप्रैल: बस्तर दौरा और नक्सल मुद्दे पर बैठक

  • 5 अप्रैल को वे बस्तर के दंतेवाड़ा जाएंगे

  • वहां आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे

  • इस दौरान स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ नक्सल समस्या पर अहम समीक्षा बैठक करेंगे

  • बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षा अभियानों की समीक्षा होगी और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी

अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?