Related Articles
तेजी से फैली आग, दो घंटे में पाया काबू
मकरोनिया पुलिस थाने के पीछे स्थित बिजली कंपनी के उप संभागीय कार्यालय के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बड़े क्षेत्र में फैल गई और ऊंची लपटें उठने लगीं।
स्पार्किंग से लगी आग
जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण पास से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग बताया जा रहा है। वहां झाड़ियां और सूखी घास होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
फायर ब्रिगेड ने रोकी तबाही
स्टोर रूम में ट्रांसफार्मर में डालने वाला तरल और अन्य उपकरण रखे थे। अगर समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती, तो स्टोर और कार्यालय आग की चपेट में आ सकते थे, जिससे बिजली कंपनी को भारी नुकसान होता।
कर्मचारियों ने दिया सहयोग
आग की सूचना मिलते ही संभागीय कार्यालय प्रभारी प्रशांत सिंह, उप संभाग प्रभारी अवनीश जरौलिया, पवन रावत, अमित पोरवाल, कर्मचारी नेता आरआर पाराशर और सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
CHANNEL009 Connects India
