Related Articles
मशहूर कोरियोग्राफर, एक्टर और निर्देशक प्रभु देवा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वह अपनी आने वाली फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रमोशन के लिए सीएम योगी से मिले। प्रभु देवा के साथ फिल्म की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
सीएम योगी ने दी फिल्म के लिए शुभकामनाएं
कन्नप्पा फिल्म के निर्माता और मोहन बाबू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहन बाबू, अभिनेता विष्णु मांचू और विनय माहेश्वरी भी इस मुलाकात में शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नप्पा फिल्म के पोस्टर पर अपना ऑटोग्राफ दिया और पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। फिल्म की टीम ने सीएम योगी को अंगवस्त्र और अन्य उपहार भी भेंट किए।
क्या है ‘कन्नप्पा’ फिल्म?
‘कन्नप्पा’ एक तेलुगु भाषा की फैंटेसी फिल्म है, जिसे मुकेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया है और मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की पौराणिक कथा पर आधारित है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म में मुख्य भूमिका में विष्णु मांचू नजर आएंगे। इसके अलावा मोहन बाबू, आर. शरत कुमार, अर्पित रांका, कौशल मोंडा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, ब्रह्मानंदम, रघु बाबू, प्रीति मुकुंदन और मधु भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ ही मोहनलाल, प्रभास और काजल अग्रवाल भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।
CHANNEL009 Connects India
