Breaking News

सीबीगंज में बीडीए का एक्शन, 20 बीघा में बन रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

बरेली। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने बिना मंजूरी के बन रही कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को सीबीगंज के बंडिया गांव में बीडीए की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा जमीन में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

बिना नक्शा पास कराए बन रही थी कॉलोनी

धर्मपाल शर्मा और नन्हें राजपूत ने बीडीए से नक्शा पास कराए बिना कॉलोनी की नींव रख दी थी। सड़कें बन चुकी थीं, प्लॉट चिन्हित हो चुके थे और सीमांकन का काम भी लगभग पूरा हो गया था। ग्राहकों से प्लॉट बेचने की बातचीत भी शुरू हो गई थी।

जब बीडीए को इस अवैध निर्माण की जानकारी मिली तो अवर अभियंता अजीत साहनी, सीताराम, बौद्धमणि गौतम, सहायक अभियंता रमन कुमार अग्रवाल और संयुक्त सचिव दीपक कुमार की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीनों से सड़कें, बाउंड्रीवाल और प्लॉटिंग का काम पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप

बीDA की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और बड़ी भीड़ लग गई।

बीडीए अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना स्वीकृत नक्शे के कोई भी कॉलोनी या निर्माण कार्य न किया जाए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि प्लॉट या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें, वरना आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?