Breaking News

महिला की शिकायत पर मंत्री किरोड़ी लाल ने हाथ पर लिखा अपना नंबर, कहा – “अगर घर न मिले तो कॉल करना”

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना मंगलवार को मलारना डूंगर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने ‘मंत्री आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत अग्रवाल धर्मशाला में जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं।

गर्मी को देखते हुए सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली और पानी की आईं, जिन पर मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान गड़िया लुहार समुदाय की एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने की मांग की। मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए कि महिला का नाम जोड़ा जाए। महिला ने पूछा कि अगर नाम नहीं जुड़ा तो दोबारा कैसे संपर्क करें? इस पर मंत्री ने खुद महिला के हाथ पर अपना मोबाइल नंबर लिखा और कहा, “अगर घर न मिले, तो मुझे जरूर कॉल करना।”

पॉलीहाउस और ग्रीन हाउस को लेकर मंत्री नाराज

जनसुनवाई में मंत्री ने क्षेत्र में पॉलीहाउस और ग्रीन हाउस की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि सरकार 42 लाख रुपए लागत पर 32 लाख रुपए अनुदान देती है, फिर भी किसान इस योजना का लाभ नहीं ले रहे। मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसानों को जागरूक कर इस योजना का लाभ दिलाएं।

इस जनसुनवाई में विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?