Breaking News

Crime News: छठी मनाने पामगढ़ गए परिवार के घर की चोरी, पुलिस को बुलाना पड़ा

बिलासपुर जिले के सरकंडा निवासी परमेश्वर भारते का परिवार छठी के कार्यक्रम में पामगढ़ गया था। शुक्रवार को जब वे लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ पाया और सामान गायब था।

परमेश्वर भारते ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 17 अप्रैल को वे अपने परिवार के साथ पामगढ़ गए थे। 18 अप्रैल की रात जब वे वापस लौटे, तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से चांदी के आभूषण और सोने के टॉप्स चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

इसके अलावा, तोरवा थाना क्षेत्र में भी एक चोरी का मामला सामने आया है, जहां संदीप कुमार द्विवेदी की स्कूटी उनके घर के सामने से चोरी हो गई। संदीप ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अप्रैल की रात उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन सुबह जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर निकले, तो स्कूटी गायब थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?