शुक्रवार को शहर में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले साल 2022 में 29 अप्रैल को 44.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था, लेकिन इस बार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने परेशान कर दिया।
CHANNEL009 Connects India
