Breaking News

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज की फिटनेस और जज्बे का कमाल, पांचों टेस्ट खेलकर लिए 19 विकेट

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ओवल में खेले जा रहे इस निर्णायक टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अभी 324 रनों की और जरूरत है। ऐसे में मुकाबला चौथे दिन काफी रोमांचक रहने वाला है।

इस बीच, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपनी दमदार और लगातार गेंदबाजी के कारण चर्चा में हैं। सिराज ने बिना थकान दिखाए सीरीज के सभी पांचों टेस्ट मैच खेले हैं और हर समय कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे हैं। यह उनकी शानदार फिटनेस और जबरदस्त स्टैमिना का प्रमाण है। सिराज ने अब तक 10 पारियों में लगभग 160 ओवर गेंदबाजी की है और कुल 19 विकेट हासिल किए हैं, जो इस सीरीज में अभी तक किसी भी गेंदबाज के सबसे ज्यादा हैं। जब सिराज से पूछा गया कि क्या इतनी लंबी और कड़ी सीरीज के दौरान उनके मन में कभी आराम करने या ब्रेक लेने का विचार आया, तो उन्होंने साफ कहा कि वह आराम के बारे में नहीं, बल्कि केवल मैच के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने पर होता है। गौरतलब है कि इस समय क्रिकेट में ‘वर्कलोड मैनेजमेंट’ की बहुत चर्चा हो रही है, इसी के तहत जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में सिर्फ तीन टेस्ट ही खिलाए गए। इसके उलट मोहम्मद सिराज ने पांचों मैच खेले और लगातार तेज गेंदबाजी करते हुए विकेट निकालते रहे।

सिराज की यह प्रतिबद्धता और फिटनेस भारतीय टीम के लिए बड़ी ताकत बनकर सामने आई है। जैसे-जैसे यह टेस्ट निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है, सिराज की गेंदबाजी की अहमियत और भी बढ़ती जा रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या सिराज चौथे और पांचवें दिन भी इसी जोश के साथ गेंदबाजी कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद कर पाएंगे या नहीं।

 

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?