भारतीय लंबी कूद एथलीट मुरली श्रीशंकर ने शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीतकर लगातार तीसरी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
26 साल के श्रीशंकर ने अपने पहले ही प्रयास में 7.94 मीटर लंबी छलांग लगाकर टॉप पोज़िशन पक्की की। यह प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर के ब्रॉन्ज लेवल (श्रेणी-सी) के तहत हुई थी। मुरली श्रीशंकर पिछले कुछ समय से चोट के कारण ट्रैक से दूर थे, लेकिन उन्होंने दमदार अंदाज़ में वापसी करते हुए यह खिताब जीता है।
इस जीत से भारतीय एथलेटिक्स फैन्स एक बार फिर उनसे ओलंपिक और बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में पदक की उम्मीद लगा रहे हैं। गौरतलब है कि श्रीशंकर वर्तमान में भारत के शीर्ष लंबी कूद खिलाड़ियों में से एक हैं और लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
CHANNEL009 Connects India
