Related Articles
भिलाई: वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने लोगों की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय पहल की है। अब 1 मई (श्रमिक दिवस) से भिलाई के नेहरू नगर चौक पर एक हेलमेट बैंक शुरू होने जा रहा है, जहाँ लोग सिर्फ 1 रुपए में हेलमेट किराए पर ले सकेंगे।
कैसे मिलेगा हेलमेट?
-
किसी दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं
-
सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर हेलमेट मिलेगा
-
किराया सिर्फ 1 रुपया
विधायक रिकेश सेन का कहना
विधायक ने कहा कि सड़क हादसों में ज़्यादातर मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। बहुत से लोग आर्थिक तंगी के कारण हेलमेट नहीं खरीद पाते, इसलिए यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा, “भिलाई मेरा परिवार है। मुझे अपने भिलाइयंस की चिंता है, इसलिए ये कदम उठाया है।”
हेलमेट बैंक की जानकारी
-
स्थान: नेहरू नगर चौक, होटल के सामने
-
तारीख: 1 मई से शुरू
-
सेवा: मात्र 1 रुपये में किराए पर हेलमेट
यह पहल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन कदम है और खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो आर्थिक कारणों से हेलमेट नहीं खरीद पाते।
CHANNEL009 Connects India
