Breaking News
operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय मिसाइल स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, आतंकी ठिकानों का हुआ सफाया

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी शिविरों पर मिसाइल हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हमले के बाद के वीडियो और तस्वीरों से साफ है कि आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

मिसाइलों ने मचाया कहर

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने रात 1:28 बजे नौ ठिकानों पर एक के बाद एक 9 मिसाइलें दागीं। ये हमले विशेष रूप से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के अंदर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों के अड्डों को निशाना बनाकर किए गए।

इन इलाकों में हुए हमले:

  • मुजफ्फराबाद (PoK): लश्कर और जैश के दो ठिकानों पर हमला

  • कोटली (PoK): जैश और हिज्ब के प्रशिक्षण शिविर तबाह

  • सियालकोट, मुरीदके, बरनाला, तेहरा कलां और बहावलपुर: जैश और लश्कर के गढ़ों पर कहर

  • कुल मिलाकर इन हमलों ने तीन आतंकी संगठनों की कमर तोड़ दी है।

सरकारी बयान: “फिर कोशिश की तो फिर वार होगा”

भारत सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को इस कार्रवाई की जानकारी दी है।

भारत ने चेताया है कि यदि भविष्य में आतंकवाद को फिर से प्रायोजित किया गया, तो वह और भी सख्त कदम उठाएगा। साथ ही, भारत ने पाकिस्तान में मौजूद अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान भी कर ली है।

ऑपरेशन सिंदूर का असर

यह हमला भारत की सैन्य रणनीति में आए बड़े बदलाव को दिखाता है, जहां वह अब केवल चेतावनी नहीं, बल्कि सीधी कार्रवाई के जरिए जवाब दे रहा है। इस ऑपरेशन ने न सिर्फ आतंकी नेटवर्क को गहरा झटका दिया है, बल्कि पाकिस्तान की छवि को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकट में डाल दिया है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?