Breaking News

जयपुर से दिल्ली का सफर हुआ महंगा: रात 12 बजे से बढ़ा टोल टैक्स

रविवार रात 12 बजे से दिल्ली-जयपुर हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सफर महंगा हो गया है। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स में इजाफा किया है। अब गुरुग्राम से रेवाड़ी और जयपुर तक, और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से होकर जयपुर आने के लिए अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। सोहना-नूंह-अलवर या दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जयपुर तक आने के लिए भी अतिरिक्त टोल देना होगा।

बढ़ी हुई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू होनी थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे रोक रखा गया था। अब चुनाव के बाद टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है।

सबसे महंगा सोहना हाईवे का सफर

टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद सोहना हाईवे का सफर सबसे महंगा हो गया है। यहां कार से एक तरफ यात्रा के लिए 125 रुपए टोल के रूप में वसूले जा रहे हैं। मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सफर के लिए 125 रुपए में एक्सप्रेस-वे का टोल भी शामिल है। खेड़की दौला टोल पर कार सवार को 5 रुपए अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। NHAI ने राष्ट्रीय सड़क शुल्क विनियम 2008 के अनुसार टोल दरें बढ़ाई हैं। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आकाश पहाड़ी ने बताया कि मुख्यालय से 3 जून से नई टोल दरें लागू करने का निर्देश आया था। इसके आधार पर रविवार रात 12 बजे (3 जून) से नए रेट लागू कर दिए गए हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?