Breaking News
aftganistan

अफगान विदेश मंत्री का बड़ा बयान: भारत की मिसाइलों से अफगान जमीन को नहीं पहुंचा कोई नुकसान

नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के झूठे आरोपों को खारिज करते हुए भारत के पक्ष में बयान दिया है। अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत द्वारा अफगान क्षेत्र पर कोई मिसाइल हमला नहीं किया गया और पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे दावे पूरी तरह निराधार हैं।

एस. जयशंकर से हुई महत्वपूर्ण बातचीत

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मुत्तकी के बीच हाल ही में एक टेलीफोनिक बातचीत हुई, जिसे दोनों देशों के बीच अगस्त 2021 के बाद से सबसे उच्च स्तरीय संवाद माना जा रहा है। इस बातचीत के दौरान अफगान मंत्री ने पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे प्रचार की आलोचना की और कहा कि अफगान धरती पर भारत की ओर से कोई हमला नहीं हुआ है।

व्यापार और सहयोग की दिशा में चर्चा

इस बातचीत में व्यापारिक संबंधों को लेकर भी चर्चा हुई। भारत ने अटारी बॉर्डर के ज़रिए 160 अफगान ट्रकों को सूखे मेवे लेकर प्रवेश की अनुमति दी है। हालांकि, पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर से ट्रांजिट की अनुमति रोक दी है। दोनों देश व्यापार को एक अरब डॉलर से आगे ले जाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

पाकिस्तानी मीडिया पर भी निशाना

विदेश मंत्री जयशंकर ने अफगान मंत्री द्वारा पाकिस्तानी मीडिया में फैलाई जा रही ‘झूठी और भ्रामक रिपोर्टों’ को खारिज करने के प्रयासों की सराहना की। खासकर वे रिपोर्टें, जो यह दावा कर रही थीं कि भारत ने तालिबान की मदद से ‘फर्जी ऑपरेशन’ को अंजाम दिया।

तालिबान ने भी की पहलगाम हमले की निंदा

बातचीत के दौरान अफगान पक्ष ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की और यह स्पष्ट किया कि अफगान भूमि का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं हुआ है। अंत में दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?