Breaking News
amit shah

गांधीनगर में अमित शाह का तीखा बयान: “हम धमकियों से डरने वाले नहीं, दुश्मन को दिया करारा जवाब”

गांधीनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला सफलतापूर्वक लिया जा चुका है और भारत की तीनों सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अमित शाह ने कहा, “हम अब वो भारत नहीं हैं जो हमलों को चुपचाप सह लेता था। अब हमारी सेनाएं ईंट का जवाब पत्थर से देती हैं। जो भी भारत की ओर बुरी नजर से देखेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।”

“परमाणु बम की धमकियों से नहीं डरता नया भारत”

गृह मंत्री ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत अब किसी भी परमाणु धमकी से डरता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बार-बार यह साबित किया है कि अगर किसी ने हमारी जमीन या हमारे नागरिकों के खिलाफ साजिश की, तो जवाब ज़रूर मिलेगा — और वह भी दुगनी ताकत के साथ।

तीनों बड़े आतंकी हमलों का लिया गया जवाब

अमित शाह ने उरी, पुलवामा और हाल ही के पहलगाम हमले का ज़िक्र करते हुए कहा, “पहले भारत चुप रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद एयरस्ट्राइक और पहलगाम के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने दुश्मन को साफ संदेश दिया है कि आतंक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया है।

पाक सीमा में 100 किमी भीतर तक कार्रवाई

अमित शाह ने खुलासा किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि नौ बड़े आतंकी अड्डों को नष्ट किया गया है, और इससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत की धरती पर आतंक फैलाने की कोशिशें अब माफ नहीं की जाएंगी।

About Chandni Khan

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?