Breaking News

जयपुर में ट्रक और कार की टक्कर: खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे इंदौर के परिवार के आठ लोग घायल

आज सुबह 6 बजे जयपुर के रेनवाल जोबनेर सड़क मार्ग पर एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जयपुर एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

एएसआई प्रहलाद बाजिया ने बताया कि कार में मध्य प्रदेश के इंदौर के आठ लोग सवार थे। ये लोग खाटूश्याम के दर्शन करके मध्य प्रदेश लौट रहे थे, तभी उनकी कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। सभी घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से रेनवाल उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

घायलों में योगेश कुमार (32), मंजू बाई (60), सुधीर कुमार (22), शगुन बाई (64), कविता बाई (38), रीता बाई (42), पायल (20), और विवेक कुमार (18) शामिल हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। मंजू बाई और कविता बाई को छोड़कर बाकी सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार रेनवाल उप जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये लोग 14 तारीख को इंदौर से खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले थे और आज सुबह एमपी के लिए रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में दुर्घटना हो गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?