Breaking News

जयपुर में मोहर्रम पर दो दिन यातायात व्यवस्था में बदलाव: ताजिए निकालने के दौरान कई जगह वाहनों की एंट्री बंद

जयपुर में मंगलवार को कत्ल की रात और बुधवार को मोहर्रम पर ताजिए निकाले जाएंगे। इस दौरान जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है और कई जगहों पर वाहनों की एंट्री बंद की है।

डीसीपी (ट्रैफिक) सागर ने बताया कि 16 जुलाई की रात 9 बजे से 17 जुलाई की रात तक विभिन्न समय पर संजय सर्किल, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट और रामगढ़ मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

बड़े वाहनों की एंट्री बंद

16 जुलाई की रात 9 बजे से ताजिए दफनाने तक रोड नंबर 14, कालवाड़ पुलिया, सिरसी पुलिया, 200 फीट अजमेर रोड, न्यू सांगानेर मोड़, गोपालपुरा मोड़, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धोबीघाट, गलता गेट चौराहा और आमेर कुंडा से मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

यहां पार्किंग नहीं कर सकेंगे

चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, गोपीनाथ मार्ग से न्यू कॉलोनी चौराहा, सिंह द्वार, इंदिरा बाजार, किशनपोल बाजार और खजाने वालों का रास्ता में पार्किंग नहीं होगी। अशोक मार्ग, MI रोड, गोविन्द मार्ग, यादगार से रामबाग तक और एमडी रोड पर भी वाहनों की पार्किंग बंद रहेगी।

परकोटे में वाहनों का प्रवेश बंद

परकोटे में संचालित होने वाले यात्री वाहन और हल्के वाहनों का 16 जुलाई की रात 9 बजे से 17 जुलाई की देर रात तक परकोटे के अंदर प्रवेश नहीं हो सकेगा। इस दौरान मिनी बसें और सिटी बसें समानांतर मार्गों से चलेंगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?