Related Articles
सूरजगढ़ (झुंझुनूं):
कुलोठ कलां गांव में सोमवार को मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
कैसे हुआ हादसा?
गांव के महावीर जाट के खेत में मकान बन रहा था। मजदूर ईश्वर मेघवाल और दुलीचंद मेघवाल (दोनों कुलोठ कलां निवासी) लेंटर डालने से पहले सरिया सीधा कर रहे थे।
इसी दौरान सरिया खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और सूरजगढ़ थाने के थानाधिकारी हेमराज मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों की मांग – ढीली बिजली लाइनें ठीक की जाएं
ग्रामीणों ने हादसे का जिम्मेदार खेत के ऊपर से गुजर रही ढीली एचटी लाइन को बताया है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसी लापरवाही रोकी जाए और बिजली की लाइनें ठीक की जाएं, ताकि आगे इस तरह के हादसे न हों।
गांव में मातम का माहौल
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में गहरा शोक है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी ग्रामीण दुखी हैं और हादसे से आक्रोशित भी।
CHANNEL009 Connects India
