Breaking News

महासमुंद में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ 18 लाख की अवैध रेत जब्त, मचा हड़कंप

महासमुंद। जिले में अवैध रेत खनन, भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग ने ग्राम बरबसपुर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 18 लाख रुपए की अवैध रेत जब्त की है। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में खलबली मच गई है।

शासकीय भूमि पर रेत जब्त, होगी नीलामी

बारिश के समय रेत की कीमत बढ़ जाती है, इसलिए रेत माफिया पहले से रेत का अवैध भंडारण कर लेते हैं और फिर ज्यादा दामों में बेचते हैं। इस बार ग्राम बरबसपुर में 43 निजी और 14 शासकीय भूमि पर रेत भंडारित पाई गई। शासकीय भूमि पर रखी रेत की आगे नीलामी की जाएगी।

15 जून को की गई कार्रवाई

खनिज विभाग की टीम ने ग्राम सरपंच, कोटवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में अवैध रेत पर कार्रवाई की। निजी जमीन पर रखी 13,050 घनमीटर रेत पर 54 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया, जबकि शासकीय भूमि पर रखी 62,000 घनमीटर रेत पर 1 करोड़ 64 लाख का जुर्माना तय किया गया है।

किस पर कितना जुर्माना?

  • अशोक, अमित चंद्राकर, रामाधार, महेन्द्र प्रताप सोनवानी पर 600 घनमीटर रेत के लिए 2-2 लाख रुपए का जुर्माना।

  • गंगाबाई, बलीराम, गणेशिया, लखन, दशरथ, रेणु, बिसेनाथ, फूलसिंग, और अन्य ग्रामीणों पर 50 से 800 घनमीटर रेत के लिए 75 हजार से 2.5 लाख तक के अर्थदंड लगाए गए हैं।

  • अरुण पर 50 घनमीटर रेत रखने पर 51,250 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी को भी अवैध खनन की छूट नहीं दी जाएगी। रेत भंडारण पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?