Breaking News

नाग पंचमी: सिंधी समाज की महिलाओं ने की गोगिड़ो वीर की पूजा

जयपुर: सिंधी समाज की महिलाओं ने सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को गोगिड़ो वीर (नाग देवता) की पूजा की और गोगिड़ो पर्व मनाया। महिलाएं सुबह-सुबह झूलेलाल मंदिरों में छोटे-छोटे समूहों में एकत्रित हुईं और आटे से नाग देवता की प्रतिमाएं बनाकर पूजा-अर्चना की। नाग देवता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर, घरों में भी ठंडे पकवानों का सेवन किया गया।

सिंधी समाज, जो मोहनजोदड़ो काल से प्रकृति प्रेमी रहा है, नाग देवता को कृषि के अनुकूल मानकर उनकी पूजा करता आया है। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने सपेरों से नाग-नागिन लेकर उन्हें जंगलों में छोड़ा और शिव मंदिरों में काल सर्प योग निवारण के लिए भगवान शंकर की पूजा की। कुछ लोगों ने शिव मंदिर में चांदी के नाग-नागिन के जोड़े भी अर्पित किए।

नंढ़ीथदड़ी पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसमें सिंधी समाज की महिलाएं शीतला माता की पूजा कर ठंडे पकवानों का भोग लगाएंगी। इससे एक दिन पहले, घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाएंगे, जिससे घर आंगन महक उठेगा I

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?