Breaking News

राजस्थान: सांवलिया सेठ मंदिर के खजाने की गिनती में करोड़ों रुपये का खुलासा

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे की गिनती 13.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, और अभी सोने-चांदी के आभूषणों और ऑनलाइन लेनदेन की गिनती बाकी है। हर महीने होने वाली इस गिनती में इस बार कुल राशि 20 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

जयपुर: राजस्थान में प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे की गिनती में इस बार करोड़ों रुपये का खजाना सामने आया है। गिनती की शुरुआत अमावस्या से पहले की चौदस तिथि को हुई, और तीसरे चरण तक ही यह गिनती 13 करोड़ 38 लाख रुपये को पार कर गई। अभी सोने-चांदी के आभूषणों की गिनती और ऑनलाइन लेनदेन की गणना बाकी है, जिससे यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

हर महीने मंदिर के भंडार कक्ष की गिनती पांच चरणों में की जाती है। इस बार पहले चरण में ही गिनती 6.11 करोड़रुपये तक पहुंच गई थी। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, गिनती के बाद कुल राशि लगभग 20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?