Breaking News

Rajasthan News: बजाजनगर में बड़ी कार्रवाई, 6 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया

उदयपुर: डबोक क्षेत्र के बजाजनगर में अवैध कब्जे के खिलाफ यूडीए (उदयपुर विकास प्राधिकरण) ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 6 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। अतिक्रमण करने वालों ने इस जमीन पर पक्के निर्माण, चारदीवारी और बाउंड्री वॉल बना ली थी।

यूडीए आयुक्त ने दी जानकारी

यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि बजाजनगर की राजस्व भूमि आराजी संख्या 3775/1941 नगर विकास प्रन्यास के नाम दर्ज है। इस पर हरिसिंह और माधुसिंह नाम के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया था।

नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाया कब्जा

प्राधिकरण ने यूडीए अधिनियम 2023 की धारा 70 के तहत अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस देकर सुनवाई का मौका भी दिया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण ढहा दिया।

मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम

तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में भू-अभिलेख निरीक्षक बाबूलाल तावड़, राजेश मेहता, दुलीचंद शर्मा, प्रतापसिंह राणावत, होमगार्ड और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने कुछ निर्माण तोड़े, जबकि कुछ में रह रहे लोगों को तीन दिन में जगह खाली करने का समय दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद 6 बीघा सरकारी जमीन को फिर से कब्जे में ले लिया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?