नागौर। मेडिकल क्लेम दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से उसके दस्तावेज और बैंक खाता लेकर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित के नाम पर बैंक खाते खोलकर उनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 43 एटीएम कार्ड, 6 चेक बुक, 4 पासबुक, 2 पैन कार्ड, और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
कैसे की गई धोखाधड़ी
फिड़ौद गांव निवासी सुरेश मेघवाल ने बताया कि वह ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। एक साल पहले जब उसकी बच्ची बीमार हुई, तब वह अस्पताल गया था, जहां एक ई-मित्र सेंटर पर फोटो कॉपी करवाने गया। वहां उसकी पहचान आसिफ खान नामक युवक से हुई। कुछ समय बाद सुरेश को करंट लग गया और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
इस दौरान आसिफ ने उसे मेडिकल क्लेम दिलाने का लालच दिया और उसके दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो व बैंक डायरी ले लिए। साथ ही सुरेश से एक नई सिम लेकर भी रख ली और मरुधर ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया। बाद में महाराष्ट्र बैंक में भी एक और खाता खुलवाया गया। इन सभी दस्तावेजों और खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी में किया गया।
जब पुलिस का नोटिस आया तब खुली पोल
कुछ समय बाद जब सुरेश को पुलिस से नोटिस मिला, तब उसे पता चला कि उसके नाम पर खुले खातों से फ्रॉड की रकम ट्रांसफर की गई है। तब जाकर उसने पूरी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आसिफ खान पुत्र अहसान खां निवासी बासनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी के पास से बरामद सामान
-
43 एटीएम कार्ड
-
6 चेक बुक
-
4 पास बुक
-
2 पैन कार्ड
-
1 भामाशाह कार्ड
-
1 ड्राइविंग लाइसेंस
-
1 पुलिस विभाग का पहचान पत्र
पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि:
-
किसी भी योजना या क्लेम के नाम पर अपने बैंक खाता या दस्तावेज किसी को न दें।
-
अगर कोई इस तरह की मांग करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
-
अपने बैंक खाते और ट्रांजेक्शन पर नजर रखें।
-
कोई भी संदेहास्पद गतिविधि दिखे तो बैंक और पुलिस को सूचित करें।
-
दस्तावेजों का दुरुपयोग कराना कानूनी अपराध है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी उम्मेदसिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल माधुसिंह, लुकमान, मूलाराम, मुकनाराम, माधाराम, हरीराम, सहीपाल, वीरेंद्र और गजेंद्र का योगदान रहा।
CHANNEL009 Connects India
