Breaking News
zohram mamdani or trump

“ठीक से पेश आना होगा”: ट्रंप की ज़ोहरान ममदानी को सख्त चेतावनी

वॉशिंगटन:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के संभावित मेयर ज़ोहरान ममदानी को चेतावनी दी है कि अगर वे नवंबर 4 को होने वाले चुनाव जीतते हैं और “ठीक से पेश नहीं आते”, तो शहर को मिलने वाली संघीय फंडिंग बंद कर दी जाएगी।

रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने ममदानी को “खालिस कम्युनिस्ट” बताते हुए कहा कि उनका जीतना “अकल्पनीय” है। फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा,
“मान लो वो जीत जाते हैं, तब भी मैं राष्ट्रपति रहूंगा और उन्हें सही काम करना होगा, वरना न्यूयॉर्क को एक भी पैसा नहीं मिलेगा। पहले तो मैं सोचता था कि अमेरिका में कभी कोई समाजवादी नहीं आएगा, लेकिन अब लगता है कि कम्युनिस्ट आ जाएगा – और वो न्यूयॉर्क का मेयर बनेगा।”

ट्रंप, जो खुद न्यूयॉर्क में पले-बढ़े और वहीं अपना रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा किया, ने ममदानी की संभावित जीत को शहर के लिए “बहुत बुरा” बताया।
उन्होंने आगे कहा, “जो भी न्यूयॉर्क का मेयर बनेगा, उसे मर्यादा में रहना होगा, नहीं तो संघीय सरकार आर्थिक तौर पर बहुत सख्ती से निपटेगी।”

न्यूयॉर्क शहर को हर साल 100 अरब डॉलर से अधिक संघीय सहायता मिलती है, जो विभिन्न योजनाओं और एजेंसियों के ज़रिए आती है।

ममदानी का जवाब
33 वर्षीय ज़ोहरान ममदानी ने रविवार को कई टॉक शोज़ में हिस्सा लेते हुए ट्रंप के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा, “नहीं, मैं कम्युनिस्ट नहीं हूं।”
NBC के शो ‘मीट द प्रेस’ में जब उनसे सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या वे कम्युनिस्ट हैं, तो ममदानी ने कहा, “मैं नहीं हूं। और मुझे अब इसकी आदत डालनी पड़ रही है कि राष्ट्रपति मेरी शक्ल-सूरत, मेरी आवाज़, मेरी जड़ें और मेरी पहचान पर सवाल उठाएंगे—क्योंकि वे नहीं चाहते कि लोग मेरे असली मुद्दों पर ध्यान दें।”

ममदानी ने वादा किया कि अगर वे मेयर बने तो न्यूयॉर्क को एक “सैंक्चुरी सिटी” (संरक्षित शहर) बनाए रखेंगे, जिससे प्रवासी समुदाय “डर के साए से बाहर आकर शहर की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।”

भारतीय मूल और युगांडा में जन्मे इस राज्य विधानसभा सदस्य ने कम किराए, मुफ्त डेकेयर और मुफ्त बस सेवा जैसे जनहितैषी वादों के साथ चुनाव लड़ा था। शुरुआत में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो से पीछे चलने के बाद, ममदानी ने हाल ही में चौंकाने वाली जीत हासिल की, जिससे डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर भी हलचल मच गई।

उनकी सफलता ने ट्रंप समर्थक खेमे को भड़का दिया है, जहां ममदानी को “कट्टरपंथी” बताया जा रहा है।
फिलहाल डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े वर्तमान मेयर एरिक एडम्स निर्दलीय के रूप में दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कुओमो भी बिना पार्टी के मैदान में उतर सकते हैं।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?