एशिया कप 2025 को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की प्रस्तावित वार्षिक बैठक को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यह बैठक 24 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने वाली है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि अगर बैठक का स्थान नहीं बदला गया, तो वह इस मीटिंग में लिए गए किसी भी फैसले को स्वीकार नहीं करेगा
BCCI का मानना है कि इस बैठक के लिए बांग्लादेश को चुनना सही फैसला नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, भारत की आपत्ति सुरक्षा कारणों और कूटनीतिक माहौल को लेकर है। बोर्ड का कहना है कि अगर बैठक को किसी और न्यूट्रल देश में नहीं किया गया, तो वह इस मीटिंग से जुड़े किसी भी निर्णय को मान्यता नहीं देगा।
ACC हर साल एक वार्षिक बैठक करता है, जिसमें एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारियों और आयोजन पर चर्चा होती है। इस साल यह बैठक ढाका में प्रस्तावित है, लेकिन भारत इस स्थान को लेकर सहमत नहीं है। इससे पहले पाकिस्तान में एशिया कप 2023 को लेकर भी भारत ने हाइब्रिड मॉडल की मांग की थी, जिसके चलते टूर्नामेंट के कुछ मैच श्रीलंका में हुए थे।
अब सबकी नजरें एशियन क्रिकेट काउंसिल पर टिकी हैं कि वो BCCI की इस आपत्ति को कितना गंभीरता से लेता है। अगर ACC भारत की बात मान लेता है, तो बैठक की जगह बदली जा सकती है। वरना भारत की गैरमौजूदगी से पूरे एशिया कप 2025 पर संकट खड़ा हो सकता है।
यह बात साफ है कि एशिया कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट भारत के बिना अधूरा है। भारत की टीम जहां भी खेलती है, वहां दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है और स्पॉन्सरशिप के बड़े सौदे होते हैं। ऐसे में BCCI के विरोध से एशियन क्रिकेट में हलचल मचना तय है।
CHANNEL009 Connects India
