Breaking News

एबी डिविलियर्स की धमाकेदार वापसी, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में मचाया तहलका

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें क्रिकेट की दुनिया में ‘मिस्टर 360’ कहा जाता है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में उन्होंने इंडिया चैंपियंस के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाज़ी की और फैंस को पुराने दिन याद दिला दिए।

मैच के दौरान डिविलियर्स साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाज़ी करने उतरे और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ में खेलते नज़र आए। उन्होंने केवल 30 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए। इस तूफानी पारी में उन्होंने 4 गगनचुंबी छक्के और 3 शानदार चौके लगाए। डिविलियर्स की इस धुआंधार पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बना डाले। यह स्कोर मुकाबले में बड़ा अंतर साबित हुआ और डिविलियर्स की वापसी ने क्रिकेट प्रेमियों को खूब रोमांचित कर दिया।

डिविलियर्स की यह फॉर्म देख कर यह साफ हो गया है कि भले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी में अभी भी वही पुराना दमखम मौजूद है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?