Breaking News

IND vs ENG U-19 Test: आयुष म्हात्रे की तूफानी पारी के बावजूद मैच ड्रॉ, सीरीज बेनतीजा रही

इस समय सीनियर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेल रही है, वहीं भारत की अंडर-19 टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। इस दौरे का दूसरा यूथ टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर आकर ड्रॉ हो गया।

इंग्लैंड और भारत की अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए दूसरे यूथ टेस्ट के आखिरी दिन मेज़बान टीम ने भारत को जीत के लिए 355 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत ज़बरदस्त रही। टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेहद धमाकेदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों पर 126 रन ठोक दिए और टीम को जीत की उम्मीद दिलाई। हालांकि, आयुष के आउट होने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई और बाकी बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सके। नतीजतन, भारत जीत से चूक गया और यह मैच ड्रॉ हो गया। इस ड्रॉ के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी बेनतीजा रही यानी कोई भी टीम सीरीज नहीं जीत सकी। हालांकि, इस दौरे पर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी।

आयुष म्हात्रे की इस कप्तानी पारी ने क्रिकेट प्रेमियों को काफी प्रभावित किया और भविष्य में उनसे बहुत उम्मीदें बढ़ गई हैं।

About Hussain

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?