Breaking News

जो रूट की टेस्ट में जबरदस्त फॉर्म, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में!

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट पिछले कुछ सालों से शानदार फॉर्म में हैं। खासतौर पर 1 जनवरी 2021 से अब तक, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 21 शतक लगाए हैं और सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं।

रूट का प्रदर्शन देखकर क्रिकेट एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर उन्होंने इसी तरह रन बनाना जारी रखा, तो वो जल्द ही महान सचिन तेंदुलकर का टेस्ट रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अभी तक जो रूट ने कुल 157 टेस्ट मैच खेले हैं और 13,409 रन बना चुके हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 15,921 रन बनाए थे। मतलब रूट अब सिर्फ 2512 रन दूर हैं सचिन के रिकॉर्ड से।

कुल रन: 5586 रन

औसत: 56.42

शतक: 21

हाल ही में रूट ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में शानदार 150 रन की पारी भी खेली थी। जब सचिन तेंदुलकर ने 157 टेस्ट खेले थे, तब उनके आंकड़े कुछ अलग थे। अब रूट के आंकड़े भी 157 मैचों के बाद सामने आ चुके हैं।

इन दोनों की तुलना से साफ है कि रूट इस समय शानदार फॉर्म में हैं और अगर चोट या फॉर्म का कोई मुद्दा नहीं हुआ, तो अगले 2-3 सालों में वे सचिन के रिकॉर्ड को पार कर सकते हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?