Breaking News

ओवल टेस्ट में आकाश दीप और बेन डकेट के बीच दिलचस्प टक्कर, पोंटिंग हुए नाराज़

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन दर्शकों को एक बेहद रोचक नज़ारा देखने को मिला। इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान ओपनर बेन डकेट और भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप के बीच एक जबरदस्त टक्कर हुई।

बेन डकेट ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने बैजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए आकाश दीप की गेंदों पर स्कूप शॉट जैसे जोखिम भरे शॉट्स लगाए और तेजी से रन बनाए। डकेट ने सिर्फ 38 गेंदों में 43 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। ऐसा लगा मानो वो गेंदबाजों पर हावी होने के इरादे से मैदान पर उतरे हों लेकिन ज्यादा देर तक वो आकाश दीप का सामना नहीं कर सके। आकाश दीप ने जल्द ही उन्हें अपनी एक शानदार गेंद पर पवेलियन भेज दिया। विकेट मिलने के बाद आकाश दीप ने डकेट के पास जाकर उनके कंधे पर हाथ रखा, जिसे कुछ लोगों ने एक तरह का सेंड-ऑफ माना। डकेट इस समय शांत नजर आए और बिना किसी प्रतिक्रिया के लौट गए।

हालांकि, यह घटना कमेंट्री बॉक्स में बैठे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को पसंद नहीं आई। पोंटिंग इस रवैये से काफी नाराज़ नजर आए और उन्होंने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। यह मुकाबला न सिर्फ गेंद और बल्ले के बीच था, बल्कि खिलाड़ियों की भावनाओं और आत्मविश्वास की टक्कर भी थी।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?