Breaking News

वेस्टइंडीज ने रोमांचक अंदाज में जीता दूसरा T20, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

लॉर्डरहिल (फ्लोरिडा) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 134 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में टीम ने सिर्फ 24 रन बनाए और तीन अहम विकेट गंवा दिए। सईम अयूब – 9 रन, साहिबजादा फरहान – 16 रन, मोहम्मद हारिस – 1 रन लगातार गिरते विकेटों के बीच सलमान आगा (33 गेंदों में 38 रन) और हसन नवाज (23 गेंदों में 40 रन, 1 चौका और 4 छक्के) ने शानदार साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 39 गेंदों में 60 रन जोड़े और स्कोर को 130 के पार पहुंचाया। अंत में पाकिस्तान निर्धारित ओवरों में 133/9 तक पहुंच सका।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजों ने संयम दिखाया। कई मौकों पर मैच पाकिस्तान की पकड़ में दिखा लेकिन जेसन होल्डर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने के साथ-साथ जरूरी मौके पर 16 अहम रन बनाए। अंत में वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि जो टीम अगले मैच में बढ़त बनाएगी, वह सीरीज पर पकड़ मजबूत करेगी।

About Hussain

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?