Breaking News

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का सबसे यादगार पल: ब्रॉड ने किए खुलासे

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट मैच को सबसे रोमांचक और यादगार मुकाबलों में गिना जाता है। इस टेस्ट के अंतिम दिन का हर एक पल क्रिकेट फैंस के दिलों में बस गया। मैच का नतीजा आखिरी मिनटों में आया जब इंग्लैंड ने 22 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आखिरी पारी में भारत के नंबर 11 खिलाड़ी मोहम्मद सिराज क्रीज पर थे और शोएब बशीर की एक शानदार गेंद पर उन्होंने फॉरवर्ड डिफेंस खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बैट को चीरती हुई स्टंप्स पर जा लगी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस सीरीज़ का अपना पसंदीदा पल साझा किया। ब्रॉड के मुताबिक उनका सबसे फेवरेट मोमेंट लॉर्ड्स टेस्ट में तब आया, जब बेन स्टोक्स को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ चुना गया। 193 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम चौथे दिन आखिरी सत्र में दबाव में आ गई थी। टीम इंडिया ने इस दौरान चार महत्त्वपूर्ण विकेट खो दिए – यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल और आकाश दीप। एक समय लगने लगा कि भारतीय टीम हार की ओर बढ़ रही है।

लेकिन उस तनाव भरे माहौल में वाशिंगटन सुंदर ने आत्मविश्वास भरा बयान दिया। स्टंप्स के समय उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा – “भारत पक्का ये मैच जीतेगा’’।

भले ही भारत यह मुकाबला नहीं जीत पाया, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट का संघर्ष, आखिरी मिनटों तक मैच का रोमांच और खिलाड़ियों का जज्बा इसे इस ट्रॉफी का सबसे यादगार मुकाबला बनाता है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?