Breaking News

एशिया कप 2025: श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी संभव, तीनों फॉर्मेट में मिल सकता है मौका

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड अभी तक घोषित नहीं हुआ है, लेकिन खिलाड़ियों को लेकर चर्चाएं ज़ोरों पर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

अय्यर पहले से ही भारत की वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी अहम भूमिका निभाई थी। अब चयनकर्ता उन्हें टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में भी जगह देने पर विचार कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो टीम मैनेजमेंट को मिडिल ऑर्डर में अय्यर के अनुभव और क्लास की जरूरत है। हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत को मिडिल ऑर्डर में मजबूती की कमी महसूस हुई थी। इसके अलावा, अय्यर अच्छी स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं, जो भारत में घरेलू सीरीज के दौरान टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आने वाले महीनों में भारत को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच खेलने हैं, और अय्यर उन सीरीज में भी टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

आईपीएल 2025 में अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

अब एशिया कप 2025 जो कि टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, उसमें उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही है।

About Hussain

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?