भारत ने इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में सिर्फ 6 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने मैच में कुल 9 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
मैच के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सभी अवॉर्ड विजेताओं को शैम्पेन की बोतल गिफ्ट दी, लेकिन सिराज ने इसे लेने से मना कर दिया। वजह यह थी कि इस्लाम में शराब पीना हराम माना जाता है। IPL 2025 से पहले सिराज हज यात्रा पर भी गए थे।
शुभमन गिल, जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, ने सिराज के सम्मान में शैम्पेन की बोतल तो ली, लेकिन खोली नहीं।
पूरी सीरीज में सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 5 मैचों में 185.3 ओवर फेंककर 23 विकेट चटकाए। ओवल टेस्ट के पांचवें दिन भी उन्होंने थकान के बावजूद 143 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डालकर एटकिंसन को बोल्ड किया और भारत को जीत दिलाई।
CHANNEL009 Connects India
