Breaking News

IND vs ENG: गिल और जडेजा की तारीफ, करुण नायर से निराश हुए दिग्गज

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के शानदार खेल पर पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी राय दी है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ निराश भी किए।

गिल का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 75.40 की औसत से 754 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और एक दोहरा शतक शामिल रहा। गिल ने सुनील गावस्कर का बतौर भारतीय कप्तान एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन (732) का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (810 रन) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

जडेजा की अहम पारी

रवींद्र जडेजा ने भी बल्ले से शानदार योगदान दिया। उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतकों की मदद से 516 रन बनाए। मुश्किल हालात में उन्होंने टीम की पारी को संभाला। पार्थिव पटेल ने कहा कि जडेजा के रन खास इसलिए थे क्योंकि पहले टेस्ट में भारतीय टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो गया था। ऐसे में निचले क्रम से रन बनाना टीम के लिए बेहद जरूरी था और जडेजा ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

करुण नायर से निराश इरफान पठान

इरफान पठान ने करुण नायर के प्रदर्शन पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट में नायर के पास मैच जिताने का मौका था, लेकिन वह नहीं कर पाए। नायर को अच्छी शुरुआत मिलती रही, लेकिन वे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। पूरी सीरीज में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया और 205 रन बनाए। पठान ने उन्हें 10 में से 4 अंक दिए और कहा कि उन्हें क्रिकेट से मिला दूसरा मौका पूरी तरह इस्तेमाल करना चाहिए था, जो नहीं हो सका।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?