Breaking News

DPL 2025: मयंक गुसाईं का कमाल, 1 ओवर में 3 विकेट लेकर पलटा मैच

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 19वें मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस के गेंदबाज मयंक गुसाईं ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मयंक ने पारी का अंतिम ओवर डालते हुए सिर्फ 2 रन देकर 3 विकेट झटके और मैच का रुख ही बदल दिया। खास बात यह रही कि यह मयंक का पारी का पहला और एकमात्र ओवर था।

मैच में नॉर्थ दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 163 रन था और ऐसा लग रहा था कि आखिरी ओवर में बड़े शॉट्स देखने को मिलेंगे। लेकिन मयंक ने अपनी सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बांध दिया। उन्होंने सबसे पहले हर्षित राणा को 9 रन पर आउट किया, फिर अर्जुन रापड़िया को मनन भारद्वाज के हाथों कैच कराया और आखिरी गेंद पर विकास दिक्षित को पवेलियन भेज दिया। नॉर्थ दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन ही बना सकी।

नॉर्थ दिल्ली की बल्लेबाजी की बात करें तो उनकी शुरुआत खास नहीं रही। ओपनर आरव बुग्गा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि वैभव कांडपाल 5 रन ही बना सके। हालांकि, सार्थक रंजन ने 33 गेंदों में 42 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। उनके साथ प्रणव राजुवंशी ने भी 15 गेंद में 23 रन बनाए। अंत में अर्जुन रापड़िया (40 रन) और यश भाटिया (22 रन) ने टीम के स्कोर को प्रतिस्पर्धी बनाने की कोशिश की।

लेकिन आखिरी ओवर में मयंक गुसाईं की गेंदबाजी ने नॉर्थ दिल्ली की सारी उम्मीदें तोड़ दीं। उनके इस शानदार प्रदर्शन की हर जगह चर्चा हो रही है और क्रिकेट फैंस मान रहे हैं कि यह ओवर टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन ओवरों में से एक रहेगा। वेस्ट दिल्ली की टीम ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?