Breaking News

सीपीएल 2025: सेंट किट्स ने एंटिगुआ को 6 विकेट से हराकर जीता पहला मुकाबला

सीपीएल 2025 का आगाज़ शानदार अंदाज़ में हुआ। पहला मुकाबला वॉर्नर पार्क में सेंट किट्स और एंटिगुआ एंड बरबुडा फॉल्कंस के बीच खेला गया, जिसमें सेंट किट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।

टॉस जीतकर सेंट किट्स ने एंटिगुआ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। एंटिगुआ की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम सिर्फ 17.1 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई। करिमा गोरे ने अकेले संघर्ष करते हुए 34 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। फेबियन एलेन ने 12, शाकिब अल हसन और कप्तान इमाद वसीम ने 11-11 रन बनाए, जबकि ओबेड मैकॉए 10 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंट किट्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वकार सलामखिल ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मैच के हीरो बने। फजलहक फारूखी और नसीम शाह को 2-2 विकेट मिले, जबकि काइल मायर्स और कप्तान जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट लिया।

122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की टीम ने तेज शुरुआत की। एविन लुईस (25) और आंद्रे फ्लेचर (19) ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। इसके बाद काइल मायर्स 15 रन बनाकर आउट हुए। एलिक अथांजे ने नाबाद 37 और जेसन होल्डर ने नाबाद 18 रन बनाए। दोनों ने 49 रन की साझेदारी कर टीम को 15 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई। एंटिगुआ की गेंदबाजी भी साधारण रही। कप्तान इमाद वसीम ने 3 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले पाए। रखीम कॉर्नवॉल ने 2 विकेट झटके, जबकि गजनाफर और मैकॉए को 1-1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ सेंट किट्स ने सीपीएल 2025 का सफर जीत से शुरू किया और वकार सलामखिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?