Breaking News

दलीप ट्रॉफी 2025 से पहले ईस्ट जोन को झटका, ईशान किशन बाहर – आशीर्वाद स्वैन को मिला मौका

दलीप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से ठीक पहले ईस्ट जोन टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह ओडिशा के युवा क्रिकेटर आशीर्वाद स्वैन को टीम में शामिल किया गया है। 20 वर्षीय स्वैन विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आशीर्वाद स्वैन घरेलू क्रिकेट में ओडिशा की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 615 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 77 रन रहा है। विकेटकीपिंग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वे अब तक 32 कैच और 3 स्टंपिंग कर चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और तेज रिफ्लेक्स मानी जाती है। यही वजह है कि उन्हें ईस्ट जोन टीम में ईशान किशन की जगह सीधे मौका मिला।

ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर उनके चयन की जानकारी दी और इसे राज्य के लिए गर्व का पल बताया।

ईशान किशन की गैरमौजूदगी में अब टीम की कमान अभिमन्यु ईश्वरन के हाथों में होगी। 29 वर्षीय ईश्वरन घरेलू क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 7841 रन बनाए हैं। शुरुआत में उन्हें उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन अब वे पूरी टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ईस्ट जोन का पहला मैच दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में 28 अगस्त से 31 अगस्त तक नॉर्थ जोन के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु में होगा। नॉर्थ जोन टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। टीम में यश ढुल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

ईस्ट जोन टीम (Duleep Trophy 2025)

  • अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान)
  • आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर)
  • संदीप पटनायक
  • विराट सिंह
  • डेनिश दास
  • श्रीदम पॉल
  • शरनदीप सिंह
  • कुमार कुशाग्र
  • रियान पराग
  • उत्कर्ष सिंह
  • मनीषी
  • सूरज सिंधु जायसवाल
  • मुकेश कुमार
  • आकाश दीप
  • मोहम्मद शमी

स्टैंडबाय खिलाड़ी – मुख्तार हुसैन, वैभव सूर्यवंशी, स्वस्तिक समल, सुदीप कुमार घरामी, राहुल सिंह

अब सभी की निगाहें युवा आशीर्वाद स्वैन पर होंगी, जिनके पास इस मौके को बड़े स्तर पर खुद को साबित करने का शानदार अवसर है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?