Breaking News

Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच पर संकट, केदार जाधव का बड़ा बयान

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। यह मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना तय है, लेकिन उससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता केदार जाधव ने बड़ा दावा किया है।

जाधव ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए और उन्होंने विश्वास जताया कि टीम इंडिया इस मुकाबले में मैदान पर उतरेगी ही नहीं। उन्होंने साफ कहा, “भारत कहीं भी खेलेगा तो जीतेगा, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हमें बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए और मुझे यकीन है कि टीम खेलेगी भी नहीं।”

हाल ही में पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा बढ़ गया है। इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। कुछ दिन पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। इसके चलते युवराज सिंह की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

केदार जाधव से पहले कई दिग्गज भी यही राय रख चुके हैं। हरभजन सिंह ने कहा था कि देश के जवान सबसे पहले हैं और क्रिकेट बाद में आता है। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी यही कहा था कि अगर हम पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते तो किसी भी टूर्नामेंट में भी यही नीति अपनाई जानी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह फैसला सरकार और बीसीसीआई के हाथ में है।

अब देखना यह है कि बीसीसीआई और भारत सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं। फिलहाल यह मुकाबला एशिया कप का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है, लेकिन आखिरी समय पर इसका रद्द होना भी पूरी तरह संभव दिख रहा है।

सवाल यही है कि क्या 14 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे, या यह मैच शुरू होने से पहले ही इतिहास बन जाएगा?

About Hussain

Check Also

SAF आरक्षक पर मंगेतर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप:बोली-सगाई के बाद कई बार बनाए संबंध, अब शादी से इनकार, पुलिस ने केस दर्ज किया

SAF आरक्षक पर मंगेतर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप सगाई के बाद कई बार बनाए …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?