Breaking News

एशिया कप 2025 और केदार जाधव का बड़ा बयान

एशिया कप 2025 को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान आज दोपहर होने वाला है। बीसीसीआई चयन समिति 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित करेगी। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में भारत को पाकिस्तान से मुकाबला नहीं करना चाहिए।

जाधव ने कहा – “मैंने भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट खेला है और हमेशा महसूस किया है कि टीम इंडिया प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी रही है। मौजूदा टीम भी बेहद मजबूत है और इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत चाहे जहां भी खेले, जीत उसकी होगी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं होना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना बनी हुई है।

केदार जाधव का करियर

  • भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20 खेले
  • वनडे में 1,389 रन (2 शतक, 6 अर्धशतक) और 27 विकेट
  • आईपीएल में 95 मैचों में 1,208 रन बनाए
  • धोनी की कप्तानी में “गोल्डन हैंड” कहलाए
  • मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज और उपयोगी स्पिनर रहे

पाकिस्तान पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर चुका है, लेकिन भारत की टीम का चयन आज होगा। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, जाधव जैसे दिग्गज का यह बयान चर्चा में है और इससे इस बहस को और हवा मिल गई है कि क्या वाकई भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना चाहिए।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?