Breaking News

इंग्लैंड महिला टीम का वर्ल्ड कप 2025 स्क्वाड घोषित

इंग्लैंड ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपना 15 सदस्यीय स्क्वाड जारी कर दिया है। टीम की कमान ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट को सौंपी गई है। यह पहला मौका होगा जब वह आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी। वहीं टीम की हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स भी बतौर कोच अपना पहला बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रही हैं।

टीम में अनुभवी खिलाड़ी हेदर नाइट की वापसी हुई है। उन्हें इसी साल मई में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, लेकिन समय रहते फिट होकर वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन गईं।

डैनी व्याट-हॉज ने भारत के खिलाफ पिछली सीरीज मिस कर दी थी, लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हो चुकी है। इंग्लैंड उन्हें मिडल ऑर्डर का अहम हिस्सा मानता है।

भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए इंग्लैंड ने टीम में चार स्पिनर्स चुने हैं – सोफी एक्लेस्टोन, साराह ग्लेन, चार्ली डीन और लिंसे स्मिथ। इन दोनों देशों की पिचें स्पिन गेंदबाजों को मदद देने के लिए जानी जाती हैं।

इस बार इंग्लैंड टीम में केट क्रॉस, माइया बाउचर और एलीस-डेविडसन रिचर्ड्स को जगह नहीं मिल सकी है।

टूर्नामेंट का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक होगा। इंग्लैंड का पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से खेला जाना है। हालांकि, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की संभावना जताई गई है।

इंग्लैंड महिला वर्ल्ड कप 2025 स्क्वाड

  • नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान)
  • सोफी एक्लेस्टोन
  • एमी जोन्स
  • टैमी ब्यूमोंट
  • हेदर नाइट
  • डैनी व्याट-हॉज
  • चार्ली डीन
  • लॉरेन बेल
  • सोफी डंकले
  • एम अर्लट
  • लिंसे स्मिथ
  • साराह ग्लेन
  • एम्मा लैम्ब
  • एलिस कैप्सी
  • लॉरेन

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?