Breaking News

कैमरन ग्रीन का धमाका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका करियर का पहला वनडे शतक

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने ऐसी पारी खेली, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। 26 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोक दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक है।

ग्रीन से तेज शतक का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम है, जिन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 40 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी।

ग्रीन तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे और आते ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों पर टूट पड़े। उन्होंने महज 55 गेंदों में 118 रन नाबाद बनाए। उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 214.55 रहा। पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की 11वीं सबसे तेज सेंचुरी रही।

एक पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा छक्के (8) लगाने वाले खिलाड़ी बने। उनसे ऊपर सिर्फ रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 2006 में 9 छक्के जड़े थे।

यह कैमरन ग्रीन का वनडे करियर का पहला शतक है। ग्रीन के लिए यह पारी बेहद खास रही, क्योंकि लंबे समय से उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी।

कैमरन ग्रीन का करियर अब तक

  • टेस्ट क्रिकेट: 32 मैच, 1565 रन और 35 विकेट।
  • वनडे क्रिकेट: 30 मैचों में 664+ रन और 20 विकेट।
  • टी20 क्रिकेट: 21 मैच, 521 रन और 12 विकेट।

ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो तीनों फॉर्मेट में शानदार ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?