Breaking News

बिहार राजनीति: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को कहा ‘चीट मिनिस्टर’, सियासी माहौल हुआ गरम

बिहार की राजनीति में फिर से गरमागरम विवाद छिड़ गया है। रविवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया और उन्हें ‘चीट मिनिस्टर’ कह डाला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी आरजेडी की योजनाओं की नकल कर रहे हैं क्योंकि बिहार सरकार के पास खुद कोई नया विचार नहीं है। उनके इस बयान के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है।


तेजस्वी के बयान पर एनडीए का जवाब

तेजस्वी यादव के इस बयान पर बीजेपी के नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि महागठबंधन के नेता हार की वजह से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुरा भाषा प्रयोग किया गया और अब नीतीश कुमार के खिलाफ गलत बयानबाजी हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और तेजस्वी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


जदयू प्रवक्ता ने भी किया हमला

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ये नेता अक्सर गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कभी प्रधानमंत्री को गाली देते हैं तो कभी मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बातें करते हैं।


तेजस्वी का पहले भी तंज

तेजस्वी यादव ने पहले भी आरा की एक रैली में नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि वे आरजेडी की नकल करते हैं। उन्होंने पूछा था कि लोगों को ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या नकलची? उन्होंने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा भी बताया था।


इस बार तेजस्वी के बयान से बिहार की राजनीति में विवाद और बढ़ गया है और आगामी चुनाव से पहले सियासी गरमाहट देखने को मिल रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?