Breaking News

राजस्थान: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छोड़ा दिल्ली का सरकारी बंगला, रहेंगे अभय चौटाला के फार्महाउस में

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपना सरकारी आवास दिल्ली के उपराष्ट्रपति एन्क्लेव स्थित बंगला खाली कर दिया है। अब वे दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला के फार्महाउस में रहेंगे।

धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों के चलते उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के 42 दिन बाद उन्होंने बंगला छोड़ दिया। उनके इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने कई सवाल उठाए, लेकिन सरकार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

चौटाला परिवार से पुराना नाता
धनखड़ और चौटाला परिवार का रिश्ता करीब 40 साल पुराना है। 1980 के दशक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने उन्हें ‘फ्यूचर लीडर’ माना था। 1989 में देवीलाल ने धनखड़ को झुंझुनूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया, जो उन्होंने जीता था। धनखड़ देवीलाल को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।

फिलहाल कहां रहेंगे धनखड़?
धनखड़ तब तक अभय चौटाला के फार्महाउस में रहेंगे जब तक उन्हें उपराष्ट्रपति के तौर पर टाइप-8 का सरकारी बंगला नहीं मिल जाता। वे अपने परिवार के साथ समय बिताकर योग और टेबल टेनिस का अभ्यास कर रहे हैं। उनका कुछ सामान पहले ही फार्महाउस पहुंच चुका है।

पेंशन के लिए आवेदन
जगदीप धनखड़ ने 30 अगस्त को राजस्थान विधानसभा सचिवालय में पूर्व विधायक के रूप में पेंशन के लिए आवेदन किया है। वे 1993 से 1998 तक किशनगढ़ सीट से विधायक रहे थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनने के बाद उनकी पेंशन बंद हो गई थी।

9 सितंबर को होगा नए उपराष्ट्रपति का चुनाव
9 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के चुनाव होंगे। एनडीए के उम्मीदवार महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला होगा। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से समय से पहले इस्तीफा दे दिया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?