Breaking News

RGHS योजना: बड़ी राहत, अस्पतालों ने फिर शुरू कीं सेवाएं

जयपुर। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) से जुड़े अस्पतालों ने बुधवार दोपहर से सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। यह फैसला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया। इस कदम से प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है।

अस्पतालों से हुई सकारात्मक चर्चा

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि बुधवार सुबह अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा हुई। इसमें तुरंत सेवाएं शुरू करने पर सहमति बनी। सरकार का कहना है कि RGHS योजना को और मजबूत बनाने और अनियमितताओं को रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

बकाया भुगतान और दरों में संशोधन

राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ हरजी लाल अटल ने कहा कि:

  • अस्पतालों का बकाया भुगतान अब तेजी से किया जाएगा।

  • CGHS दरों के अनुसार RGHS दरों में संशोधन करने की संभावना पर विचार किया जाएगा।

  • योजना में पारदर्शिता लाने और नियम आसान बनाने के लिए संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में अस्पतालों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

About admin

Check Also

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल:जब सरकार को ही फैसला लेना है, फिर कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी बोला- फैसला सरकार को ही …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?