Breaking News

एमपी: कलेक्टर को मारने दौड़े बीजेपी विधायक, धरना से बिगड़े हालात, हाथापाई की नौबत

भिंड (मध्यप्रदेश):
भिंड में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच तीखी बहस हो गई, जो हाथापाई तक पहुंचने की नौबत में बदल गई।


विधायक ने कलेक्टर को मारने की कोशिश की

बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा सुबह से ही किसानों की खाद और अन्य समस्याओं को लेकर अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे। नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव खुद उनसे बात करने गेट तक पहुंचे, तो दोनों में जमकर बहस हुई।

इस दौरान विधायक ने कलेक्टर को मारने के लिए हाथ उठाया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत किया। बातचीत खत्म होने के बाद जैसे ही कलेक्टर अंदर लौटे, विधायक फिर भड़क उठे और कलेक्टर को मारने के लिए दौड़ पड़े।


रेत को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

बहस के दौरान कलेक्टर रेत का अवैध परिवहन न होने देने की बात कह रहे थे, जबकि विधायक ने उन पर रेत चोरी कराने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी और बढ़ गई।


सुबह से धरने पर बैठे थे विधायक

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा किसानों की समस्याओं को लेकर सुबह से ही कलेक्टर के बंगले पर धरने पर बैठे थे। उन्हें समझाने के लिए एडिशनल कलेक्टर, एएसपी, कृषि अधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे, लेकिन विधायक नहीं माने।

यहां तक कि चंबल कमिश्नर मनोज खत्री ने भी फोन पर बात कर समझाने की कोशिश की, लेकिन विधायक अड़े रहे और धरना जारी रखा।


प्रशासन ने हालात संभाले

हालात तनावपूर्ण जरूर हो गए थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से टकराव टल गया और स्थिति को संभाल लिया गया। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और राजनीतिक हलकों में हलचल बनी हुई है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?