Breaking News

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज से कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को 6 जिलों और 23 जनवरी को 10 जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी इसका प्रभाव रहेगा। इसके अलावा 26 से 28 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिससे मौसम में दोबारा बदलाव संभव है।

सिस्टम के बाद फिर लौटेगी तेज सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद राज्य में एक बार फिर तेज सर्दी और घना कोहरा छाने की संभावना है। खासकर उत्तर और पूर्वी राजस्थान के जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ सकता है।

जयपुर में गिरेगा तापमान

बारिश और ओलावृष्टि के चलते कई जिलों में फिलहाल न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी। राजधानी जयपुर में वर्तमान में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में इसमें 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

कोहरे से बढ़ी सर्दी

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जयपुर, चूरू, पिलानी, सीकर, फतेहपुर, करौली, दौसा और अलवर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर को छोड़कर अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान पाली में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?