Breaking News

CG चुनाव 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के हाथ से फिसली कुर्सी

छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने बढ़त बना ली है, जिससे कांग्रेस के हाथ से पंचायत चुनाव भी फिसल गया है। अब जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी जोड़-तोड़ तेज हो गई है

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत

जिले में 15 जिला पंचायत सीटों में से 10 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की दावेदारी मजबूत हो गई है। दूसरी ओर, कांग्रेस केवल 2 सीटों पर सिमट गई, जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

विजयी प्रत्याशी:

  • जिला पंचायत जगदलपुर: निर्दलीय बिंदू हरि साहू (क्षेत्र क्रमांक 1) ने जीत हासिल की।
  • कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी:
    • नीलिमा टीव्ही रवि (क्षेत्र क्रमांक 2)
    • सम्पती महादेव (दरभा क्षेत्र क्रमांक 13)
    • वेदवती कश्यप (बस्तर जनपद क्षेत्र क्रमांक 3)
    • निर्देश दीवान (क्षेत्र क्रमांक 4)
    • कांतीबाई मौर्य (क्षेत्र क्रमांक 6)
  • लोहाण्डीगुड़ा से भाजपा समर्थित:
    • योगेश कुमार बैज (क्षेत्र क्रमांक 14)
    • चंद्रभान कश्यप (क्षेत्र क्रमांक 15)

अध्यक्ष पद के लिए वेदवती कश्यप का नाम आगे

भाजपा समर्थित 10 प्रत्याशियों में से किसी एक को अध्यक्ष पद मिलेगा। माना जा रहा है कि वेदवती कश्यप, जो पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की पत्नी हैं, मुख्य दावेदार हो सकती हैं

उपाध्यक्ष पद पर असमंजस

अभी तक उपाध्यक्ष पद के लिए किसी भी पार्टी ने अपना दावेदार स्पष्ट नहीं किया है।

जनपद अध्यक्ष के लिए भी जोड़-तोड़ शुरू

जिले की सात जनपद पंचायतों में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा ने जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। सभी जनपदों में कुल 113 सदस्य हैं, जिनमें से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन दिलाने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है।

अब सभी की नजरें जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

About admin

Check Also

बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को मतदान

बिहार विधान परिषद की एक खाली सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?