Breaking News

अलवर ऑटो पार्ट्स उद्योग को बड़ी राहत, अमेरिका एक्सपोर्ट फिर शुरू

अलवर: भारत और अमेरिका के बीच पिछले छह महीने से चली टैरिफ विवाद खत्म हो गया है। इसका फायदा अलवर के ऑटो पार्ट्स उद्योग को मिलेगा।

एक्सपोर्ट पर असर

  • अलवर में करीब 300 ऑटो पार्ट्स यूनिट हैं।

  • हर साल लगभग 15 करोड़ रुपए का माल अमेरिका में भेजा जाता था, जो पिछले साल मार्च से बंद था।

  • अब टैरिफ घटने के बाद माल की सप्लाई फिर से शुरू होगी।

उद्योगपतियों की प्रतिक्रिया

  • राहुल गुप्ता, सचिव, अलवर ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग सोसायटी: “हमारे यहां से अमेरिका में सालाना 15 करोड़ रुपए का माल जाता था। मार्च से एक्सपोर्ट बंद था, अब सेल बढ़ेगी और फायदा होगा।”

  • मनोज गुप्ता, अध्यक्ष, मत्स्य उद्योग संघ: “टैरिफ में कटौती से ऑटो पार्ट्स और स्टील उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा। कई महीनों से अमेरिका में सप्लाई ठप पड़ी थी, अब राहत मिली है।”

कुल कारोबार

  • अलवर की ऑटो पार्ट्स यूनिट का सालाना एक्सपोर्ट लगभग 50 करोड़ रुपए का है।

  • इसमें करीब 30 प्रतिशत माल अमेरिका को जाता है।

टैरिफ में कमी से उद्योगों की बिक्री बढ़ेगी और स्थानीय कारोबार को नई ऊर्जा मिलेगी।

About admin

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?