Related Articles
सिवनी जिले के केवलारी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान जागरूक नागरिक मंच के सदस्यों ने डीआरएम से मुलाकात कर यात्री सुविधाएं बढ़ाने से जुड़ी कई मांगें रखीं। मंच के सुधीर पांडे, मनीष जैन सहित अन्य सदस्यों ने ट्रेनों के स्टॉपेज और नई ट्रेनों के संचालन की मांग की।
प्रमुख मांगें
-
रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का केवलारी स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव
-
पातालकोट एक्सप्रेस को मंडला से शुरू किया जाए
-
सेवाग्राम-नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस को मंडला से चलाया जाए
-
केवलारी स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई और ऊंचाई बढ़ाई जाए
-
सांदीपनी विद्यालय के खेल मैदान के पास रेलवे की फेंसिंग करवाई जाए
-
छिंदवाड़ा से जबलपुर तक पैसेंजर ट्रेन शुरू की जाए
डीआरएम ने इन मांगों पर विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
सिवनी स्टेशन पर नहीं उतरे डीआरएम
डीआरएम की विशेष ट्रेन सुबह 9:52 बजे नागपुर से छिंदवाड़ा होते हुए सिवनी स्टेशन पहुंची। ट्रेन करीब दो मिनट तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही, लेकिन डीआरएम नीचे नहीं उतरे। बताया गया कि उनके निरीक्षण कार्यक्रम में सिवनी स्टेशन शामिल नहीं था।
CHANNEL009 Connects India
