Breaking News

नई सरसों की आवक से निवाई मंडी में बढ़ी चहल-पहल

निवाई (टोंक)। कृषि उपज मंडी समिति निवाई में नई सरसों की फसल आना शुरू हो गई है। मंगलवार को मंडी में छह हजार से ज्यादा सरसों के कट्टे पहुंचे। इससे पूरे दिन मंडी में रौनक और हलचल बनी रही।

व्यापारी, आढ़तिये, तेल मिल मालिक, मुंशी, पल्लेदार और किसान खरीद-फरोख्त में व्यस्त नजर आए। नई फसल की लगातार आवक से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कारोबार और बढ़ेगा। सरसों सीजन शुरू होने से मंडी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

मंडी व्यापारी दीपक गुप्ता ने बताया कि नई फसल आने से व्यापार बढ़ा है। किसान भी अच्छे दाम मिलने की उम्मीद में उत्साहित हैं। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कट्टों की आवाजाही से सीजन की शुरुआत साफ दिखाई दे रही है।

मंगलवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया के नेतृत्व में खुली बोली लगाई गई। इस प्रक्रिया में तेल मिल मालिकों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिस्पर्धा के बीच किसानों को उचित दाम दिलाने का प्रयास किया गया।

बोली के दौरान मंडी के कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे और खरीद प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?